फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से बरामद हुआ प्रतिबंधित पान मसाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। उमरैन कस्बे में पुलिस ने प्रतिबंधित पान मसाला से लदी कार को पकड़ा है। पुलिस ने कार से बड़ी संख्या में प्रतिबंधित पान मसाला के पैकेट बरामद किए हैं। पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने गुरुवार की रात करीब 10 बजे एरवाकटरा क्षेत्र के उमरैन में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पुल के नीचे बनाए गए चेक पोस्ट पर चौपुला की ओर से आई आल्टो कार को रोकने की कोशिश की। इस पर चालक ने कार को उमरैन की ओर दौड़ा दी।
पुलिस ने पीछा करके कार को उमरैन कस्बे में पकड़ लिया। तलाशी में कार के अंदर पुलिस को प्रतिबंधित पान मसाला और तंबाकू के पैकेट मिले। पुलिस ने उमरैन निवासी कार चालक विजय प्रताप उर्फ आशू को दबोच लिया। विजय मौके पर कार के कागजात भी नहीं दिखा सका। थाना पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन समेत प्रतिबंधित तंबाकू ले जाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी विजय को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही कार को सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें