अछल्दा (औरैया)। गुवारी गांव निवासी एक मजदूर की प्राइवेट डॉक्टर के यहां इलाज के दौरान हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो गई। मजदूर बवासीर की बीमारी से पीड़ित था।
गुवारी गांव निवासी सर्वेश जाटव (28) पुत्र छुटकन बवासीर की बीमारी से पीड़ित था। कस्बे के ही एक प्राइवेट डॉक्टर के यहां उसका इलाज चल रहा था। सर्वेश के पिता ने बताया कि डॉक्टर ने शुक्रवार को बवासीर का ऑपरेशन किया था।
रविवार को पुन: बुलाकर उसका इलाज किया। उसी दौरान सर्वेश की हालत बिगड़ गई। इस पर वह लोग सीएचसी लेकर पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उधर, सीएचसी अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि जब युवक को सीएचसी लाया गया उसकी मौत हो चुकी थी। प्राइवेट इलाज के दौरान युवक की मौत हुई है।