औरैया। लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की मदद के लिए भाजपा समेत कई संगठनों के लोग आगे आए हैं। रविवार को राशन सामग्री व सैनिटाइजर आदि बांटा गया।
औरैया में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा ने रविवार को सुबह जरूरतमंदों को राशन और सैनिटाइजर वितरित किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की मदद की जा रही है। इसके चलते जरूरतमंदों को राशन व सैनिटाइजर बांटा गया। इस दौरान भाजपाइयों ने डीएम अभिषेक सिंह, सीएमएस डॉ. लाखन सिंह, एएसपी कमलेश दीक्षित, सीओ सदर सुरेंद्र नाथ व कई अन्य कोरोना योद्धाओं को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला महामंत्री भुवन प्रकाश गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप मिश्रा, सभासद राहुल गुप्ता के अलावा दीक्षांत गुप्ता, रजत दीक्षित व सोनू सोनी आदि मौजूद रहे। संवाद
उधर, फफूंद के गांव भर्रापुर में रक्षक जन सेवा समिति की टीम ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए ग्रामीणों को निशुल्क मास्क वितरित कर जागरूक किया। इस दौरान संगठन अध्यक्ष सागर शुक्ला ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान हर जरूरतमंद की मदद की जाएगी। जरूरतमंद 9927803799 मोबाइल नंबर पर कॉल करके राशन प्राप्त कर सकता है। इस दौरान मोहनीश पांडेय, शिवप्रताप कुशवाह, अंकित त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
सहायल में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विकास गौर के निर्देशानुसार सहायल मंडल महामंत्री अरविंद मिश्रा उर्फ सोनू ने बूथ स्तर तक भाजपा वालेंटियर बनाकर लॉकडाउन में कई जरूरतमंद परिवारों तक भोजन की व्यवस्था कराई। इस दौरान राजेश राजपूत, लल्ला मिश्रा, संकुल तिवारी, बंटे गुर्जर आदि मौजूद रहे। वहीं, रविवार को असू जोगियन डेरा में करीब 80 बच्चों को भोजन बांटा गया।