फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अलग-अलग गांवों में रहने वाले चचेरे भाइयों के बीच मारपीट, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। ककोर थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव में रविवार को सुबह अलग-अलग गांव में रहने वाले चचेरे भाइयों में मारपीट हुई। बात बढ़ने पर फायरिंग के साथ कार व बाइकों में तोड़फोड़ हुई। गाजीपुर के ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को घेर लिया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीन युवकों को मौके पर पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गाजीपुर गांव में रविवार को सुबह एक बोलेरो कार और दो बाइकों पर सवार कुछ युवक पहुंचे और वहां मौजूद कुछ युवकों के साथ मारपीट शुरू कर दी। ग्रामीणों ने झगड़े को रोकने का प्रयास किया। इस बीच बाहर से आए युवकों ने तमंचा लहराते हुए फायरिंग कर दी। दोनों पक्षों में हुए मारपीट में एक बोलेरो कार एवं दो बाइकें क्षतिग्रस्त हुईं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से एक पक्ष के तीन युवकों को पकड़ लिया।
घटना की जानकारी होने पर दिबियापुर थाने के इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला भी फोर्स के साथ पहुंचे। इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि दोनों पक्ष के युवक आपस में चचेरे भाई हैं। सुबह ट्रैक्टर निकालने को लेकर दोनों पक्षों में हरी का पुरवा में विवाद एवं मारपीट हुई थी। मारपीट कर भागे उदूपुर के युवकों को ग्राम हरी का पुरवा निवासी युवकों ने रास्ते में घेरकर मारपीट की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक पक्ष के तीन युवकों भारत सिंह, रामपाल, राजेंद्र पुत्रगण कुंवर सिंह निवासी उदूपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से एक तमंचा एवं कारतूस बरामद हुआ हैं। जबकि दूसरे पक्ष के सौरभ पाल, गौरव पाल पुत्र श्याम सिंह निवासी हरी का पुरवा व अंकित पाल पुत्र महिपाल निवासी बिरिया मौके से भाग गए। दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें