औरैया। अयाना थाना क्षेत्र के गांव नवादा निवासी महिला की मुरादगंज के एक अस्पताल में पुत्र को जन्म देने के बाद घर पर हालत बिगड़ हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि महिला के परिजनों ने किसी तरह की कानूनी कार्रवाई न करने की बात कही। इसके चलते शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया।
गांव नवादा निवासी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी पूजा (22) ने शनिवार को मुरादगंज अस्पताल में पुत्र को जन्म दिया था। चिकित्सक ने जच्चा व बच्चा दोनों के स्वस्थ होने की जानकारी देते हुए घर भेजा था। रविवार को सुबह अचानक पूजा की हालत बिगडने पर उन्होंने किसी तरह साधन का इंतजाम किया और वह सीधे औरैया अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने पूजा को मृत घोषित कर दिया।