फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्टशर्किट से दो मकानों में लगी आग, एक लाख का माल राख

विज्ञापन
विज्ञापन
ककोर (औरैया)। दिबियापुर क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में कपड़े की फेरी करने वाले कप्तान सिंह के घर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। लपटों ने पड़ोस में स्थित एक और घर को चपेट में ले लिया। आग से दोनों घरों की गृहस्थी जलकर बर्बाद हो गई। ग्रामीणों के आग पर काबू पाने के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

प्रतापपुर गांव में कप्तान सिंह के घर में गुरुवार की शाम 6 बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने पड़ोसी भंवर सिंह पाल के घर को भी चपेट में ले लिया। कप्तान सिंह और भंवर सिंह के शोर मचाने पर आसपास के लोग घरों से निकल आए। उन लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग से कप्तान के घर में रखा एक लाख रुपये से ज्यादा कीमत का सामान जल गया, जबकि भंवर सिंह का सिर्फ भूसा जला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें