फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में टूटा दिखा लॉकडाउन का दायरा,

विज्ञापन
फोटो01एयूआरपी 18-सड़कों पर फर्राटा भरते दोपहिया वाहन व लोगों की भीड़ - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया/सहायल। बुधवार को सुबह शहर की सड़कों पर लॉकडाउन पूरी तरह बेअसर रहा। लोग वाहनों से फर्राटा भरते दिखे। बाजारों व सड़कों पर आम दिनों वाली चहलपहल दिखी। हालांकि इस दौरान चौराहों को छोड़कर सड़कों पर पुलिस कर्मचारी नदारद दिखे।
विज्ञापन

बुधवार को शहर के मुख्य मार्गों पर सुबह होते ही लोगों की चहलकदमी शुरू हो गई। खास बात यह रही कि सड़कों पर पुलिस कर्मचारियों के नदारद रहने का लोगों ने पूरा फायदा उठाया। दोपहिया वाहन सड़कों पर फर्राटा भरते नजर आए। सड़क किनारे खड़ी रेहड़ियों पर लोग खरीदारी करते दिखे तो वहीं दुकानों पर भी सोशल डिस्टेंस का पालन होते नहीं दिखा।
उधर, सहायल में जिले की सीमाओं को सील करने के जिला प्रशासन के आदेश का असर सहायल-कानपुर देहात सीमा में नजर नहीं आया। यहां एक भी सिपाही तैनात न होने से सीमा पर बेरोकटोक लोग आते-जाते रहे। सीमा पर सिर्फ पुलिस की बैरिकेडिंग लगी एक रेलिंग ही दिखाई पड़ी। लॉकडाउन को लेकर जिले की सीमा अनंतराम टोल प्लाजा, बिधूना से इटावा, सहायल से कानपुर देहात और कंचौसी से कानपुर देहात की सीमाओं को सील करने के आदेश के बावजूद सहायल-कानपुर देहात सीमा पर एक भी पुलिस कर्मी बुधवार को तैनात नहीं दिखाई दिया। इससे लोग बेरोकटोक आते-जाते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें