फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का शव नंदोई के घर फांसी के फंदे पर लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। गांव कन्हाई का पुरवा में मंगलवार की शाम ननदोई के घर आई महिला संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकी मिली। पोस्टमार्टम के बाद मृत महिला के पति समेत आठ लोगों के खिलाफ पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जिले के कलान निवासी सुरेश चंद्र ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी अंजू (27) की शादी गोपाल पुत्र बचान निवासी छिबरामऊ कन्नौज के साथ लगभग नौ वर्ष पहले की थी। मंगलवार की शाम उनके रिश्तदारों को सूचना मिली कि कन्हई का पुरवा दिबियापुर में उनकी बेटी का शव उसके ननदोई कमलेश के घर में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर सभी परिजनों के साथ अंजू के मायके के लोग दिबियापुर पहुंचे। परिजनों की मांग पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
मृतक अंजू के मामा फतेहगढ़ फर्रुखाबाद निवासी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि गोपाल अपने बहनोई कमलेश निवासी कन्हई का पुरवा के पास पिछले लगभग 6 महीने से रह रहा है। आरोप लगाया कि गांव कन्हई का पुरवा की ही एक महिला के साथ पति गोपाल के अवैध संबंध हैं। मृतक अंजू भी लगभग डेढ़ माह पूर्व कन्हई का पुरवा आ गई थी। आरोप लगाया कि ससुरालियों ने अंजू को फांसी पर लटकाकर मार डाला है।
विज्ञापन

इस संबंध में दिबियापुर थाने के इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मामला आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का है। पति समेत 9 के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। पिता ने सुरेशचंद्र ने बेटी की हत्या किए जाने की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें