फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में धारा 144 लागू, पुलिस ने बंद कराए बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कोरोना से निपटने के लिए प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है। इसके चलते जिला प्रशासन ने सोमवार की देर शाम जिले में धारा 144 लागू कर दी है। मंगलवार को लोगों को जागरूक करते हुए बाजारों को बंद कराया। लोगों से अपील की कि वह घरों में ही रहें।
विज्ञापन

सोमवार की देर शाम डीएम अभिषेक सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में धारा 144 लागू कर सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए। मंगलवार को सुबह इस आदेश का पालन करने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भ्रमण कर लोगों से घरों में रहने की अपील की।
साथ ही कहा कि कहीं भी चार से अधिक लोग एकत्रित न हो। चार से अधिक लोग नजर आने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बाजारों में दुकानदारों से अपने प्रतिष्ठानों को बंद करने की अपील की। धारा 144 का सख्ती से पालन कराने के लिए अधिकारियों की टीमें अछल्दा, अजीतमल, अटसू, अयाना, बिधूना, रुरुगंज, सहार, बेला, दिबियापुर, मुरादगंज फफूंद आदि कस्बों में सुबह से लेकर दोपहर तक घूमती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें