फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर से आने वाले 170 लोगों को किया गया सूचीबद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले भर में कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य महकमा पूरी सतर्कता बरतने में लगा हुआ है। साथ ही जिले में बाहर से आने वालों को भी सूचीबद्ध कर उनकी स्कैनिंग कराने को तैयारियां शुरू कर दी गईं है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार अब तक बाहर से जिले में आने वाले 170 लोगों की सूची तैयार कर ली गई है। साथ ही इनकी स्कैनिंग कराने के लिए 25 टीमों का गठन किया गया है। उक्त टीमें उनके घर जाकर स्कैनिंग कर संक्रमित होने व न होने की पुष्टि करेंगी।
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल आने वाले शंकाग्रस्त लोगों की स्कैनिंग कर उनकी सही स्थिति का पता लगाया जा रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन से लेकर पुलिस प्रशासन तक सभी सतर्कता बरतने में लगे हुए हैं।
इस संबंध में एसीएमओ व कोरोना वायरस विभाग के नोडल अधिकारी डॉ.शिशिर पुरी ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से गठित की गईं 25 टीमें अपना काम पूरी निष्ठा से करने में लगी हुई हैं। बताया कि अब तक जिले में बाहर से आए हुए 170 लोगों को चिंह्ति कर उनकी सूची तैयार कर ली गई है। इन लोगों की स्कैनिंग को गठित टीमें घर-घर जाकर उनका स्कैन कर वास्तविकता का पता लगाएंगी। इस दौरान जो भी मरीज जिस स्तर का मिलेगा उसे उसी स्तर पर दिशा-निर्देश पर इलाज मुहैया कराया जाएगा। जरूरत पडने पर उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भी भर्ती कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें