फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। फफूंद थाना क्षेत्र के गांव बले का पुरवा निवासी एक विवाहिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। विवाहिता की तहरीर पर महिला थाने में पति समेत ससुराल के पांच लोगों व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गांव बले का पुरवा निवासी गोल्डी पाल ने महिला थाने में दी तहरीर में कहा है कि उसकी शादी नवंबर 2019 को अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहारी निवासी दिनेश कुमार पुत्र मोहर सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले सोने की चेन व पांच लाख रुपये की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे थे। जानकारी होने पर उसके पिता उसे मायके लिवा ले गए।
तीन फरवरी 2020 को ककोर जाते समय उसके पति ने फोन पर उससे मिलने को बोला। रास्ते में मिलने पर उसके पति ने उसे बाइक पर बैठने को कहा। विश्वास करके वह अपने पति के साथ बाइक पर बैठ गई। पति ने थोड़ी दूर जाकर सुनसान जगह पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाने की पुलिस ने पति दिनेश पुत्र मोहर सिंह, राजू, संजू, सुमन, रेखा व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें