फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार भतीजे संग चालक फौजी घायल, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर जनेतपुर गांव के सामने शुक्रवार को ट्रक की टक्कर से बाइक पर सवार फौजी और उसका भतीजा घायल हो गए। दोनों का कानपुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मंगलपुर (कानपुर देहात) के डबरापुर गांव निवासी फौजी सुयश (22) भतीजे सुंदरम (19) के अलावा परिवार के एक अन्य युवक के साथ शुक्रवार को बाइक से औरैया में चल रही प्रदर्शनी देखने के लिए जा रहा था। दोपहर में हाईवे पर स्थित जनेतपुर गांव के सामने सुयश की बाइक अचानक बंद हो गई।
इस पर फौजी बाइक स्टार्ट करने के लिए उस पर बैठ गया। जबकि सुंदरम व एक अन्य युवक बाइक में धक्का लगाने लगे। उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। इससे चाचा और भतीजा घायल हो गए। जबकि, तीसरा युवक बाल-बाल बच गया। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख दोनों को कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें