फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह से लौट रहे दंपति को बाइक सवार बदमाशों ने लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया के अछल्दा क्षेत्र के तुरूकपुर में मंगलवार की रात एक शादी समारोह से लौट रहे दंपति को बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया। बदमाश महिला के जेवरात भी उतरवाकर ले गए। देर रात लूट के शिकार दंपति ने अछल्दा थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर ही है।
विज्ञापन

अजीतमल क्षेत्र के दरवटपुर गांव निवासी शाकिब पत्नी के साथ अछल्दा क्षेत्र के घसारा में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रात में वह पत्नी के साथ बाइक से हरचंदपुर गांव जा रहे थे। उसी दौरान बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उनकी बाइक का पीछा करना शुरू कर दिया।
काफी दूर तक पीछा करने के बाद एक सूनसान जगह पर तीनों ने उनकी बाइक को ओवरटेक करके रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने शाकिब की पत्नी से मंगलसूत्र , झुमकी और अन्य जेवर उतरवा लिए। विरोध करने पर शाकिब के साथ मारपीट भी की। बदमाशों के भागने के बाद दंपति ने अछल्दा थाने पहुंतकर तहरीर दी। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया है कि मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें