फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग विद्यालयों में छात्र-छात्रा को पीटा,

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग विद्यालयों में छात्र व छात्रा के साथ पिटाई से छात्रा बेहोश हो गई, वहीं छात्र की आंख फूटते-फूटते बची। दोनों मामलों में जानकारी पर विद्यालय पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। इसके बाद दोनों के परिजनों ने कोतवाली में घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने छात्र-छात्रा को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया। डॉक्टरों ने छात्र कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मौजूद छात्रा आर्या पांडेय (9) पुत्री संतोष कुमार पांडेय निवासी गायत्री नगर ने बताया वह कक्षा चार की छात्रा है। विद्यालय में उसकी फीस समय से जमा न होने की बात कहते हुए उसकी प्रिंसिपल ने हाथों से खूब पिटाई की, जिससे वह बेहोश हो गई। छात्रा के बेहोश होने पर उसके परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही विद्यालय पहुंचे परिजनों ने छात्रा को बेहोश देख विद्यालय में जमकर हंगामा काटा। इस संबंध में पीड़ित छात्रा के बाबा रमेश चंद्र पांडेय ने बताया कि पुलिस से शिकायत की गई है। उधर दूसरे विद्यालय के एक अन्य मामले में कक्षा नौ के छात्र आर्यन दुबे पुत्र सुरेश दुबे निवासी गोविंद नगर ने बताया कि वह कापी चेक कराने शिक्षक के पास पहुंचा। जहां मेेज पर रखे कागज नीचे गिर गए। इसी बात को लेकर शिक्षक ने लकड़ी की पटरी से पिटाई की। पिटाई से उसकी आंख पर चोट लगने से आंख फूटने से बची। आंख के बाहर चारों तरफ लाल हो गई। घर पहुंचने पर छात्र ने परिजनों को सूचना दी। परिजन विद्यालय पहुंचे और जमकर हंगामा काटा।
इस संबंध में परिजनों का आरोप है कि उक्त शिक्षक इससे पहले भी उनके बच्चे के साथ कई बार मारपीट कर चुका है, जिसकी शिकायत विद्यालय प्रबंधन से की जा चुकी है। बाद में परिजन घायलावस्था मेें छात्र को लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने छात्र को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जहां से डॉक्टरों ने आंख के पास चोट लगने के चलते कानपुर रेफर कर दिया। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने बताया कि दोनों मामलों में परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर दोषी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें