फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव निर्वाचित सभासद को अभी तक नहीं दिलाई गई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। नगर पंचायत फफूंद के रिक्त सभासद पद पर हुए उपचुनाव के नतीजे के लगभग एक माह बीतने के बाद भी अभी तक नव निर्वाचित सभासद को शपथ ग्रहण नहीं कराई गई। काफी इंतजार करने के बाद जब नगर पंचायत कार्यालय से कोई सूचना नहीं मिली, तो सभासद ने डीएम से मामले की शिकायत की और जल्द शपथ दिलाने की मांग की। नगर पंचायत का कहना है कि उन्हें शपथ ग्रहण संबंधी कोई आदेश नहीं मिला है।
विज्ञापन

नगर पंचायत फफूंद में वार्ड नंबर 11 में पूर्व से निर्वाचित सभासद के लगभग आधे कार्यकाल में ही निधन के बाद यह सीट रिक्त हो गई थी। इस सीट पर 14 जनवरी को उपचुनाव हुए और 16 जनवरी को जारी नतीजे में असमा बेगम विजयी घोषित की गईं। इसके बाद से अब तक नव निर्वाचित सदस्य को शपथ ग्रहण हेतु नहीं बुलाया गया। काफी दिन बीतने के बाद जब नगर पंचायत से उनके पास कोई बुलावा नहीं आया तो बुधवार को सभासद असमा बेगम व उनके भाई सोशल वेलफेयर कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष आरिफ सिद्दीकी ने बुधवार को जिला मुख्यालय जाकर डीएम से मुलाकात की। उन्होंने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उन्हें निर्वाचित हुए एक माह पूरा होने को है और इस दौरान नगर पंचायत की बोर्ड बैठक व गणतंत्र दिवस समारोह भी हुआ। लेकिन नगर पंचायत की ओर से अब तक इस संबंध में उनके पास कोई सूचना नहीं आई। असमा बेगम ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हवाला देते हुए नवनिर्वाचित सभासद को जल्द शपथ दिलाई जाने और नगर पंचायत द्वारा उनके अधिकारों संबंधी सामग्री मुहैया कराए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस देरी में यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उस पर भी कार्रवाई की जाए। डीएम ने मामले की जांच एडीएम को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें