फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर ने भाभी से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और देवर पर दुष्कर्म व ससुर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित महिला के चचेरे भाई के आधार पर पति समेत ससुराल के नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कन्नौज के एक गांव निवासी महिला के चचेरे भाई ने थाने में दी गई तहरीर में कहा कि उसने चचेरी बहन की शादी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले कौशल के बेटे रोहित दुबे के साथ 2019 में की थी। शादी के बाद बहन के ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपये और एक कार की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं हुई, तो ससुराल वालों ने बहन को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
आरोप है कि देवर ने बहन के साथ दुष्कर्म की किया। ससुर ने छेड़छाड़ की। आरोपियों ने इसकी शिकायत करने पर बहन को जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में महिला के पति रोहित, ससुर कौशल किशोर दुबे, देवर मोहित, अंशुल, ननद रचना, प्रियंका, मंगला उर्फ वंशिका, देवकली और सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें