फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, हत्या की जताई आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बा की युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि अब आरोपी उसेे व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

युवती ने बताया कि नवीन नगर अटसू निवासी हिमांशु उर्फ ईशु पोरवाल का उसके घर आना-जाना था। धीरे-धीरे हिमांशु ने उसे प्यार में फंसा लिया। इस बीच वह नर्सिंग की ट्रेनिंग के लिए कानपुर चली गई। वहां भी हिमांशु का आना-जाना रहा। इसके बाद दोनो पति-पत्नी के रूप में रहने लगे। नौ साल के बाद हिमांशु उसे अपने घर भी ले गया।
हिमांशु के माता-पिता ने सब कुछ जानने के बाद उसे बहू के रूप में स्वीकार भी कर लिया था। वह कई दिन तक हिमांशु के घर में रही भी। 2019 में हिमांशु ने अपनी शादी का मन बना लिया। इसके बाद बहाने से उसके बैंक के खाते से पूरा कैश निकलवा लिया। गहने, गृहस्थी का सामान, गाड़ी भी ले ली। 21 नवंबर को हिमांशु ने दूसरी शादी कर ली। युवती के पुलिस को बताया कि शादी का दबाव बनाने पर हिमांशु ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित युवती के मुताबिक इसके पहले कानपुर में भी पुलिस से शिकायत कर चुकी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें