फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फफूंद उर्स का पहला दिन, जायरीनों के आने का सिलसिला हुआ जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। खानकाह आस्ताना आलिया समदिया फफूंद में ख्वाजा अब्दुस्समद चिश्ती का 118वां चार दिवसीय उर्स मंगलवार को सुबह से शुरू हो गया। रात में गागर शरीफ का जुलूस निकाला गया। शुक्रवार को उर्स का समापन होगा। उर्स में दूर-दूर से जायरीनों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन

उर्स की शुरुआत मंगलवार को सुबह फजिर की नमाज के बाद हुई। इसके बाद ख्वाजा अब्दुस्समद चिश्ती के मजार शरीफ के गुस्ल की महफिल हुई। असर की नमाज के बाद हुजूर ख्वाजा बेकस नवास मिस्बाहुल हसन चिश्ती के मजार शरीफ का गुस्ल हुआ। बाद में मेहमानों को लंगर खिलाया गया। रात को इशा की नमाज के बाद गागर शरीफ का जुलूस नगर के तय रास्तों मुहल्ला मोतीपुर, जुबैरी, सब्जी मंडी होता हुआ आस्ताना आलिया पर आकर समाप्त हुआ। गागर के जुलूस में वाबस्तगाने आस्ताना आलिया अपने सिर पर गागर (कलश) रखकर चल रहे थे और कव्वाल बेहतरीन कलाम पढ़ते जा रहे थे। गागर के जुलूस में सैकड़ों की संख्या में जायरीन व अकीदतमंदों ने शिरकत की। बुधवार को उर्स के सभी कार्यक्रम दरगाह के अहाते के अंदर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें