फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला को पीटा, रेप का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। क्षेत्र के एक गांव में दो फरवरी की रात गांव के ही पांच लोगों ने एक अनुसूचित जाति की महिला के घर में घुसकर मारपीट की और उसके साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म की कोशिश की। एसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति की महिला ने एसपी को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि दो फरवरी की रात आठ बजे वह अपने घर पर थी। तभी गांव के ही झगड़ू उर्फ लाल, अरविंद, दिनेश पुत्र अर्जुन सिंह, कपिल उर्फ रामशंकर, रामबली उर्फ हरी नारायण पुत्र गया प्रसाद व देवेंद्र कुमार पुत्र दिनेश कुमार उसके घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट कर छेड़छाड़ करते हुए कमरे में खींच ले गए और दुष्कर्म का प्रयास किया। बचाव के लिए चिल्लाने पर उसकी पुत्री व ग्रामीणों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। एसपी के आदेश पर फफूंद पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें