फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग के बाबू को एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार की रिश्वत लेते दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी.........आसपास.........औरैया डाक छोड़कर......
विज्ञापन

लिपिक को एंटी करप्शन टीम ने
10 हजार की रिश्वत लेते दबोचा
- बिजली बिल में संशोधन के नाम पर बाबू ने की थी शिक्षक से रुपये की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर (औरैया)। एंटी करप्शन की कानपुर टीम ने शुक्रवार को बिजली विभाग के बाबू देवकुमार को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। दिबियापुर निवासी बाबू ने हमीरपुर जिले में प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक से बिजली बिल में संशोधन के नाम पर रुपये मांगे थे।
विज्ञापन

शिक्षक ओमजी राना पुत्र रामसुमरन यादव निवासी भगवतीगंज दिबियापुर ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी कि बिजली बिल संशोधन के नाम पर बिजली विभाग का बाबू देवकुमार 10 हजार रुपये की मांग कर रहा है। इस पर एंटी करप्शन टीम में शामिल इंस्पेक्टर रामपाल सिंह, इंस्पेक्टर जटाशंकर सिंह, इंस्पेक्टर बीएस दोहरे, इंस्पेक्टर प्रेम कुमार समेत टीम के अन्य सदस्य शुक्रवार को औरैया पहुंचे। यहां पर जिलाधिकारी कार्यालय से स्वतंत्र गवाह लिए और दिबियापुर के असेनी स्थित बिजली दफ्तर में पहुंचे। शिक्षक ओमजी के हाथ में पाउडर लगे रुपये देकर बिजली विभाग के बाबू देवकुमार के पास भेजा। बताते हैं कि शिक्षक से रुपये लेकर गिनते समय एंटी करप्शन टीम के सदस्यों ने आरोपी बाबू को दबोच लिया। एंटी करप्शन टीम बाबू को दिबियापुर थाने ले आई। यहां पर टीम ने थाना पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। दिबियापुर थाने के इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला के अनुसार तहरीर के आधार पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एंटी करप्शन टीम आरोपी बाबू को एंटी करप्शन के लखनऊ स्थित स्पेशल कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें