फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोरगुल सुनकर चोरी का सामान खेत में छोड़कर भागे चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के इंडियन ऑयल चौकी क्षेत्र में मंगलवार की रात चोरों ने तीन दुकानों की दीवार में सेंध लगाकर हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। इस दौरान लोगों के शोरगुल सुनकर चोर सारा सामान पास ही एक खेत में छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

इंडियन ऑयल चौकी क्षेत्र से पांच सौ मीटर दूर स्थित तीन दुकानों के पीछे की दीवार में चोरों ने मंगलवार की रात लगभग तीन बजे सेंध लगाया। चोरों ने एक बैट्रा की दुकान, एक पान मसाला बेचने वाले की दुकान व एक ट्रक इंजन मिस्त्री की दुकान से हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। घटना के दौरान अचानक से सामान की जरूरत पड़ने पर एक कर्मचारी ट्रक इंजन मिस्त्री इकबाल की दुकान पर पहुंचा। अचानक से किसी की आहट होते देख चोरों में भगदड़ मच गई।
चोरों को भागते देख कर्मचारी ने इसकी सूचना इकबाल मिस्त्री को दी। उन्होंने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। इस पर पुलिस व दुकानदारों ने मौके पर पहुंचकर दुकानों की जांच की। इकबाल मिस्त्री, विपिन कुमार दुबे व मोहम्मद अतीक की दुकानों की दीवारों में सेंध लगी पाई गई।
विज्ञापन

इसके बाद लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर आसपास चोरों की खोजबीन की। लोगों को आने का शोरगुल होते देख चोर पास ही स्थित एक खेत पर सारा सामान छोड़कर भाग गए। दुकानदार अतीक ने बताया कि उनकी दुकान से चोर पांच बैट्रा, तीन ट्रक के सेल्फ आदि सामान ले गए थे। सिर्फ एक बैट्रा ही चोर ले जा सके। शेष खेत पर मिल गया। अतीक ने बताया कि इससे पहले भी 14 जनवरी को उसकी दुकान में चोरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें