फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीडिंग भरने से मना करने पर बिजली मीटर रीडर को दो लोगों ने धुना

विज्ञापन
फोटो05एयूआरपी 07-कोतवाली में तहरीर लेकर मामला दर्ज कराने पीड़ित मीटर रीडर अनुराग के साथ पहुंचे अन्? - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव द्वारिकापुर में बुधवार को बिजली मीटर की रीडिंग करने पहुंचे एक मीटर रीडर को दो लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इससे आक्रोशित मीटर रीडर एकजुट होकर कोतवाली पहुंचे और घटना की तहरीर दी।
विज्ञापन

पीड़ित मीटर रीडर का आरोप है कि गलत रीडिंग भरने से मना करने पर गांव के दो लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
मीटर रीडर अनुराग भारती पुत्र लालाराम भारती निवासी पढ़ीन दरवाजा ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि बुधवार को वह गांव द्वारिकापुरी में मीटर की रीडिंग करने गया था। वहां एक उपभोक्ता ने गलत रीडिंग भरने का दबाव बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंकार करने पर उसके साथ मारपीट की गई। उसके गले से सोने की चेन भी पार कर दी गई। पीड़ित मीटर रीडर की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें