फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत के इंजीनियर समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। दिबियापुर थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव में ग्राम पंचायत की सड़क का फर्जी तरीके से भुगतान किए जाने के मामले में जिला पंचायत के इंजीनियर और दो अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। डीएम के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ब्लॉक सहार के मधवापुर गांव में गुलाब यादव के घर से राजू दोहरे के घर तक नाली व इंटरलॉकिंग के निर्माण कार्य के लिए 27 दिसंबर 2017 को समाचार पत्र में निविदा प्रकाशित की गई थी। इसमें जिला पंचायत के सहायक अभियंता व सांई चंदा इंटर प्राइजेज प्रोप्राइटर अरुण कुमार ने साठगांठ कर नौ लाख 73 हजार 123 रुपये का फर्जी भुगतान करा लिया।
इस मामले की जानकारी होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह ने पंचायती राज विभाग के मंत्री व डीएम से इसकी शिकायत की थी। इस मामले की जांच डीएम अभिषेक सिंह ने परियोजना निदेशक को सौंपी थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो गया कि सड़क का फर्जी भुगतान जिला पंचायत ने किया था। डीएम के निर्देश पर सोमवार को जिला पंचायत के अवर अभियंता विजय पटेल ने सदर कोतवाली में इंजीनियर सुरेंद्र बाबू तिवारी, जेई लक्ष्मीकांत व ठेकेदार अरुण कुमार दुबे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी शशांक राजपूत ने बताया कि मामले की जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें