फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन से गायब छात्र का शव सेंगर नदी के बीहड़ में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। थाना क्षेत्र के एक गांव में छह दिन पहले घर से नजदीकी गांव में जाने के बाद गायब हुए एक सोलह वर्षीय किशोर (छात्र) का शव सातवें दिन सेंगर नदी के बीहड़ में क्षत विक्षत हालत में मिला। उसके दोनों हाथ मफलर से बंधे हुए थे। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने किशोर की पहचान उसके पहने हुए कपड़ों से की। मौके पर एसपी, अपर एसपी व सीओ और फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर घटना की जांच की। किशोर की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया है। पिता ने गांव देवरपुर के ही एक व्यक्ति व दो अज्ञात पर पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव अजलापुर निवासी घनश्याम बाथम का सोलह वर्षीय पुत्र अजय नजदीकी गांव देवरपुर में इंटर का छात्र था। पिता ने बताया कि 27 जनवरी की रात दस बजे उसका पुत्र घर के बाहर बने कमरे में पढ़ाई कर रहा था तभी उसके मोबाइल पर गांव देवरपुर से किसी व्यक्ति का फोन आया था। फोन करने वाले ने उसे तुरंत ही देवरपुर आने को कहा था। इस पर वह अपने परिजनों को वहां जाने की बात कहकर साइकिल से देवरपुर चला गया था। सारी रात जब वह घर नहीं लौटा तो देवरपुर जाकर पता किया, लेकिन फोन करने वाले ने उसके वहां न आने की बात कही थी।
काफी तलाश के बाद भी उसका पता न चलने पर पिता ने 30 जनवरी को थाने में पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया था। रविवार की शाम सात बजे थाना के गांव केशमपुर खांम के पास सेंगर नदी के बीहड़ में एक ग्रामीण ने शौच जाने पर किशोर का शव पड़ा देखा। उसने गांव में सूचना दी। शव मिलने की खबर पर नदी किनारे ग्रामीणों की भारी भीड़ जा पहुंची। किशोर का शव मिलने की सुनकर मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। किशोर का चेहरा बुरी तरह क्षत विक्षत था। उसके दोनों हाथ मफलर से बंधे हुए थे। कपड़ों के आधार पर परिजनों ने पहचान की। उनमें कोहराम मच गया। सूचना पर एसपी सुनीति, एडिशनल एसपी कमलेश दीक्षित, सीओ अजीतमल कमलेश पांडेय, प्रभारी निरीक्षक अखिलेश जायसवाल फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और जांच की। मृतक किशोर के पिता ने गांव देवरपुर के एक व्यक्ति और दो अज्ञात पर पुत्र की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार भेजे जाने तक परिजनों की ओर से अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें