फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट करते एबीवीपी का तहसील संयोजक गिरफ्तार, दो अन्य की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित राम जानकी गेस्ट हाउस के पास शुक्रवार की रात बाइक सवार तीन युवकों ने एक वेटर के साथ लूटपाट की। शोरगुल सुनकर पहुंची पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया, दो अन्य फरार हो गए। गिरफ्तार युवक किशन सिंह ने बताया कि वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का तहसील संयोजक है। हालांकि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री कृष्ण मुरारी ने बताया कि किशन सिंह वर्तमान समय में किसी भी पद पर नहीं है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी विजय पुत्र रघुवीर ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह शादी समारोह में वेटर का काम करता है। शुक्रवार की रात वह अपने साथियों के साथ एक तेरहवीं संस्कार से काम करके वापस गांव जा रहा था। रास्ते में जानकी वाटिका गेस्ट हाउस के पास वह लघुशंका करने के लिए रुक गया। इस बीच उसके साथी आगे बढ़ गए।
तभी बाइक सवार तीन युवकों ने आकर उसके हाथ से मोबाइल व जेब में पड़े रुपये लूट लिए। विरोध करने पर हाथापाई करने लगे। शोर मचाने पर उसके साथी मौके पर आ गए। इस बीच पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस को देखकर दो युवक भाग गए। तीसरे युवक को पुलिस ने बाइक समेत पकड़ लिया। पीड़ित ने लूट की घटना को लेकर कोतवाली पुलिस को तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर किशन सिंह पुत्र राजकुमार निवासी मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा, दीपक चतुर्वेदी पुत्र अखिलेश चतुर्वेदी निवासी चिरहुली, अखंड तोमर पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी तोमर कालोनी मोहल्ला सत्तेश्वर औरैया के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज की। गिरफ्तार युवक किशन सिंह से लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया है। साथ ही फरार हुए दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें