फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मी के कमरे का ताला तोड़ हीरे की अगूठियों समेत लाखों का सामान चुराया

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर के पीछे बैंक कर्मी के बंद घर का ताला तोड़कर चोर नगदी व जेवर समेत कई लाख का सामान उठा ले गए। बैंककर्मी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के सिघारीपुर निवासी वैभव कुमार पुत्र राजकिशोर स्टेट बैंक की पाता शाखा में तैनात हैं। दो महीने से वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर के पीछे किराए के मकान में रह रहे हैं। दिबियापुर थाने में दी तहरीर में कहा है कि 10 जनवरी को छुट्टी लेकर वह गोरखपुर अपने पुश्तैनी घर गए थे। 20 जनवरी को जब वह छुट्टी से लौटे तो देखा कि कमरे में सामान बिखरा पड़ा है। अलमारी से हीरे की दो अंगूठी, एलईडी टीवी, इन्वर्टर, लैपटाप, दो मोबाइल, अलमारी में रखे 10 हजार रुपये गायब थे।
पीड़ित बैंक कर्मी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि चोरी का जल्द खुलासा कर लिया जाएगा। उधर, चोरी की इस घटना से क्षेत्र के लोगों में खासा आक्रोश है। इलाकाई लोग पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें