फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतका की मां ने पति एवं ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ककोर (औरैया) बिधूना के पुर्वा कमल सिंह गांव में नौ दिन पहले फांसी से हुई विवाहिता सोनी की मौत के मामले में पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा है। सोनी की मां ने एसपी को अर्जी देकर आरोपी दमाद और उसके परिजनों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

हमीरपुर ठठिया कन्नौज निवासी सोनकली ने एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में कहा कि बेटी सोनी का विवाह वर्ष 2004 में पुर्वा कमल सिंह बिधूना के शख्स के साथ किया था। पति, देवर व जेठ उसकी बेटी के साथ मारपीट करते थे।
आरोप लगाया कि नौ दिन पहले ससुराल वालों ने बेटी की हत्या कर दी थी। इसके बाद घटना को छिपाने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, लेकिन अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सोनकली का कहना है कि बेटी के ससुराल के लोग उसे धमकी दे रहे हैं। एसपी ने बताया कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें