फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजाब से नहलाने की धमकी में दर्ज मुकदमे में समझौता न करने पर की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। डेढ़ वर्ष पहले दर्ज कराए गए छात्रा के अपहरण के प्रयास और तेजाब डालने की धमकी देने के मामले में समझौता न करना पीड़िता के परिवार को भारी पड़ गया। आरोपी के परिजनों ने पीड़िता के मां, पिता और भाई के साथ मारपीट की। कोर्ट के आदेश पर सोमवार को तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार 28 जुलाई 2019 को वह अपने घर के दरवाजे पर बैठा था। इसी दौरान अघार मदरखा मधवापुर कंचौसी निवासी अनिल, उसके पिता संतोष और चाचा हरनाम सिंह लाठी डंडा लेकर आए। आरोपियों ने 3 जून 2018 को दर्ज कराए गए बेटी के अपहरण के प्रयास और तेजाब डालने की धमकी के मामले को वापस लेने का दबाव उस पर बनाया।
साथ ही समझौता करने की बात कही। ऐसा करने से मना करने पर आरोपियों ने लाठी डंडों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। वह जान बचाने के लिए घर के अंदर भागे, तो आरोपियों ने उनकी अंगौछे से गला घोटकर हत्या करने का प्रयास किया। बचाने के लिए आई पत्नी और बेटे के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। गांव के लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। पुलिस के मुताबिक ने कोर्ट के आदेश पर तीनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी उस समय बीटीसी (डीएलएड) कर रही छात्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 1 जून 2018 को सुबह 9 बजे स्कूटी से कंचौसी स्थित महाविद्यालय जा रही थी। तैयापुर मार्ग तिराहे के पास रोहित उर्फ सुमित एवं अनिल निवासी अघार मधवापुर कंचौसी ने अपनी बाइक को आगे खड़ी करके उसका रास्ता रोक लिया। तेजाब की बोतल दिखाकर कहा कि यदि वह उन लोगों के साथ नहीं जाएगी, तो तेजाब से नहला देंगे। पीड़िता की स्कूटी छीनकर रोहित चलाने लगा। उसे स्कूटी पर पीछे बैठने को विवश कर दिया। रास्ते में भी तेजाब डाल देने के लिए धमकाता रहा। रास्ते में स्पीड ब्रेकर आने पर वह स्कूटी से उतरकर भाग निकली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें