सहायल (औरैया)। एक गांव की महिला ने दो लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए एसपी को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी के आदेश पर सहायल थाने में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पीड़ित महिला ने एसपी को दिए प्रार्थनापत्र में कहा है कि छह जनवरी को गांव के ही दो लोग उसके घर में घुस आए। दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी उसे धमकी भी दे रहे हैं। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना पुलिस को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को पुलिस ने गांव धुपकरी निवासी दीपक पुत्र अशोक कुमार व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसएसआई शैलेश पांडेय ने बताया कि एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।