औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा खानपुर में गत छह जनवरी को फौजी से मारपीट मामले में नामजद आरोपियों में पुलिस ने शनिवार को मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले ही पुलिस इस प्रकरण में दो आरोपियों को जेल भेज चुकी है। शेष आठ आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस टीमेें दबिश देने में लगी हुईं हैं।
कस्बा खानपुर में फौजी रामनरेश को पीटने व उसकी लाइसेंसी बंदूक छीनने के मामले में नामजद 11 आरोपियों में पुलिस ने शनिवार को घटना के मुख्य आरोपी शंकरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में एएसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि फौजी के साथ मारपीट करने को लेकर सात जनवरी को 11 नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
जिसमें पुलिस द्वारा घटना के 48 घंटे के अंदर दो आरोपियों जिनमें राहत अली व सोहराब को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जबकि शनिवार को घटना के मुख्य आरोपी शंकरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त पर पहले से ही गोकशी के छह मामले दर्ज हैं। वहीं शेष आठ आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस टीमें लगातार दबिश देने में लगी हुई है।