फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर घेरी कोतवाली, एक दुकान में तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। खानपुर कस्बे में छह जनवरी को फौजी राम नरेश के साथ हुई मारपीट में घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरुवार को बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के लोगों ने कोतवाली का घेराव कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

अपर एसपी ने आक्रोशित भीड़ को समझाबुझाकर जल्द गिरफ्तारी किए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद भीड़ वहां से चली गई, लेकिन उस भीड़ में शामिल कुछ युवा बाइकों ने कस्बा खानपुर पहुंच गए और वहां नारेबाजी करने लगे, सूचना मिलते ही पुलिस ने पहुंचकर युवकों को खदेड़ लिया और तीन युवकों की पिटाई कर दी। इस मामले से आक्रोशित लोगों की एक टोली ने औरैया शहर के इटावा रोड पर स्थित एक युवक की अंडे की दुकान में तोड़फोड़ की। इससे वहां अफरातफरी मच गई और दुकानें बंद हो गई। देर शाम तक औरैया का सुभाष चौक से लेकर जेसीज चौराहे तक का पूरा बाजार बंद है। पुलिस बराबर गश्त कर रही है।
कस्बा खानपुर में छह जनवरी को फौजी रामनरेश के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी। इस पर सात जनवरी को हिंदू संगठनों के कोतवाली का घेराव करने पर पुलिस ने 11 नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि हिंदू संगठनों की मांग थी कि मुख्य आरोपी टुंडे कसाई और शंकरा कसाई को गिरफ्तार किया जाए। इनकी गिरफ्तारी में नाकाम पुलिस को लेकर लोगों का आक्रोश बढ़ता गया और उन्होंने गुरुवार को दोपहर बाद बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर कोतवाली को घेर लिया।
विज्ञापन

एक घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस की ओर से अपर एसपी कमलेश दीक्षित ने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द किए जाने का आश्वासन दिया, तब भीड़ वहां से लौटी। इधर इस भीड़ में से कुछ युवक बाइकों से कस्बा खानपुर जा पहुंचे और वहां नारेबाजी करने लगे। इससे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उनको वहां से खदेड़ा, इसी दौरान तीन युवकों को पुलिस ने पीट दिया।
पिटाई की खबर मिलते ही आक्रोशित कुछ अराजकतत्वों ने इटावा रोड स्थित एक अंडे की दुकान में जमकर तोड़फोड़ की। इससे दुकानदारों में दहशत फैल गई। उन्होंने धड़ाधड़ दुकानें बंद कर दीं। फिलहाल पुलिस की गश्त तेज हो गई है। औरैया का मुख्य बाजार पूरी तरह से बंद है।
इस संबंध में एएसपी कमलेश दीक्षित का कहना है कि तनाव को देखते हुए कस्बा खानपुर समेत मुख्य बाजार में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। अराजकता फैलाने वाले युवाओं की तलाश कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसपी सुनीति का कहना है कि तोड़फोड़ करने वालों को चिंह्ति किया जा रहा है। दोनों पक्षों से बातचीत की गई है। दोषी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें