सहार (औरैया)। बेला थाना क्षेत्र के हरवंशपुर गांव में विवाहिता मीना (32) का शव फांसी पर लटका मिला है। मीना की ससुराल पहुंचे मायके वालों ने पति समेत ससुराल के छह लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि पोस्टमार्टम में हैंगिंग (फांसी) से मीना की मौत होने की पुष्टि हुई है।
हरवंशपुर गांव निवासी विनोद कुमार पाल की पत्नी मीना बुधवार की रात घर के कमरे में पंखे के सहारे साड़ी से फांसी पर लटकती मिली। बाद में सीएचसी सहार में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हरवंशपुर गांव पहुंची महेशपुर गांव, गुरुसहायगंज जिला कन्नौज निवासी मीना की मां मुन्नी देवी ने पुलिस को बताया कि बेटी की शादी 2006 में किसान विनोद के साथ की थी। शादी के बाद से ही मीना के ससुराल वाले कार की मांग कर रहे थे। उनके असमर्थता जताने पर विनोद कुमार उसके पिता बेचेलाल, मां तुला देवी उर्फ सुशीला, बड़े भाई प्रमोद कुमार, भाभी ममता और विनोद की चाची शारदा देवी ने मीना को प्रताड़ित करने शुरू कर दिया। एक जनवरी की रात इन आरोपियों ने मीना की हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया। को फांसी लगाकर उसकी हत्या कर शव को सीएचसी सहार पहुंचाकर भागने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी बृजेश भार्गव ने बताया कि मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट रिपोर्ट दर्ज की गई है। फिलहाल आरोपी फरार हैं।