अजीतमल (औरैया)। कस्बे के मोहल्ला आंबेडकर नगर में रविवार को जुआरियों को पकड़ने गए दरोगा कटीले तारों में फंसकर घायल हो गए। उन्हें सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली पुलिस को रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि मोहल्ला आंबेडकर नगर में जुएं की फड़ चल रही है। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज पवन यादव फोर्स के साथ जुआरियों को पकड़ने पहुंचे।
पुलिस को देख जुआरी वहां से भागने लगे। उनका पीछा करने पर चौकी इंचार्ज पवन यादव कटीले तारों में उलझकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने उन्हें सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया। संवाद