फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने हत्यारोपी पति को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। प्लांट में कार्य करने वाले ममरेजपुर निवासी युवक ने अपनी पत्नी की साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी और उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए साड़ी का फंदा लगा कर शव कमरे में छोड़कर फरार हो गया। मृतका के पिता की तहरीर पर थाना पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

फफूंद थाने में जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि हत्यारोपी धर्मवीर पुत्र लालमन रसूलाबाद थाना क्षेत्र के गांव मुगुंधपुर का निवासी है। फफूंद क्षेत्र के गांव ममरेजपुर आल में किराए के कमरे में अपनी पत्नी गीता व बच्चों के साथ रह रहा था।
बीते रविवार धर्मवीर ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की, फिर उसकी साड़ी से फंदा लगाकर गला घोंट कर हत्या कर दी और भाग निकला। उसने हत्या को आत्महत्या साबित करने का प्रयास किया। खुलासे के लिए पुलिस सक्रिय थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और मृतका के पिता द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में इसने पुलिस को भी गुमराह करने का प्रयास किया। जब कड़ाई से पूछताछ की, तो बताया कि रविवार रात उसने अपनी पत्नी गीता देवी के साथ मारपीट की और उसका साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी पति को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें