बिधूना (औरैया)। दो सप्ताह पूर्व तहसीलदार के अर्दली के मकान में हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने अभी तक खुलासा नहीं किया है। इससे लोगों में दहशत है।
जवाहर नगर निवासी सुरेंद्र कुमार पांडेय का परिवार मातारानी के दर्शन करने वैष्णों देवी गया था। सुरेंद्र कुमार पांडेय तहसीलदार के अर्दली होने के कारण तहसीलदार के साथ आगरा गए थे। मकान में ताला लगा था, जिससे एक अक्तूबर की रात चोरों ने मैनगेट का ताला तोड़कर दोनों मंजिलों में रखी आलमारी आदि के ताले तोड़कर लगभग पांच लाख रुपये के जेवरात चुरा लिए थे।
पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन दो सप्ताह बाद भी चोरी का खुलासा नहीं कर सकी है। पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ भी की है। क्षेत्र में चोरी की वारदातों को लेकर लोगों में दहशत है। लोगों का मानना है कि चोर क्षेत्र से वाकिफ हैं, वह चोरी की घटना के बाद घटना से कुछ ही दूरी पर चोरी किए गए सामान के डिब्बे फेंक देते हैं। खुलासा न होने के कारण लोगों में दहशत है। इससे पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।