फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर समेत दो अपराधियों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में गांव जैतापुर के सामने स्थित ओरिएंटल प्लांट के पास स्वॉट व कोतवाली पुलिस टीम ने 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर समेत दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर इनके पास से दो तमंचा व दो कारतूस और एक कार बरामद की। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कोतवाली आलोक कुमार दुबे, एसआई सुधीर कुमार व सुनील ने स्वॉट टीम प्रभारी निरीक्षक तारिक खान के साथ चेकिंग के दौरान गांव जैतापुर के पास स्थित ओरिएंटल प्लांट के सामने कार सवार दो लोगों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर कार सवारों ने भागने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने पीछा कर कार रोकी तो उस पर सवार दोनों लोग कार छोड़कर भागने लगे।
पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान दोनों के पास से दो तमंचा, तीन कारतूस बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए अभय अग्निहोत्री उर्फ मोनू पुत्र सुधीर अग्निहोत्री निवासी कायस्थान थाना फफूंद व सलमान पुत्र बाबुद्दीन निवासी मोहल्ला सैय्यदबाड़ा कस्बा फफूंद निवासी हैं। दोनों शातिर अपराधी हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में पत्रकारों से बातचीत में एएसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि बदमाशों ने पूछताछ के दौरान कई घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। अभय अग्निहोत्री पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। दोनों के पास से पुलिस ने चार पहिया वाहन के चार टायर, इंजन के टुकड़ेे, कमानी, गेट आदि बरामद किया है। पकड़े गए अभय उर्फ मोनू के खिलाफ हत्या का प्रयास, मारपीट, लूट, एससीएसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के 18 मामले विभिन्न जिलों मेें दर्ज हैं। अभय ने एक फरवरी को गांव भाऊपुर के पास हाईवे पर एक लूट की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें