फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध सवारी का रुपयों व जेवरात भरा बैग लेकर भागा ऑटो चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित कस्बा खानपुर में शुक्रवार को एक ऑटो चालक वृद्ध का नगदी और जेवर से भरा बैग लेकर भाग गया। वृद्ध के शोर मचाने पर भी किसी ने ध्यान नहीं दिया। बाद में पीड़ित ने यूपी डायल 100 पुलिस को फोन से सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ऑटो चालक की काफी तलाश की, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के भिंड जिला निवासी रिटायर्ड कलक्ट्रेट कर्मचारी हरसहाय वर्मा शुक्रवार को पत्नी के साथ बेला अपनी बेटी का रिश्ता पक्का करने जा रहे थे। वह जालौन चौराहे से खानपुर चौराहे तक जाने के लिए ऑटो में सवार हो गए। खानपुर चौराहे के पास उतरते समय हरसहाय वर्मा ऑटो चालक को किराया देने लगे। इस दौरान उनका नगदी व जेवर से भरा बैग ऑटो में ही रखा रहा। इसी बीच चालक ऑटो सहित भाग गया।
इस दौरान हरसहाय वर्मा, उनकी पत्नी व पुत्री ने शोर मचाया, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने अनसुनी की। इसके बाद उन्होंने यूपी डायल 100 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से मामले की जानकारी करने के साथ ऑटो की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

पीड़ित हरसहाय ने बताया इसी बीच मौके पर आए दूसरे ऑटो चालक ने भागने वाले ऑटो चालक को पहचानने की बात कहते हुए अपने ऑटो पर बैठाकर उसको ढाई घंटे तक इधर से उधर घुमाता रहा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। बाद में कोतवाली पहुंचकर वारदात की जानकारी दी। इस पर पुलिस दूसरे ऑटो चालक को पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई।
हरसहाय ने बताया कि बैग में दस हजार रुपये नगद व बेटी के हजारों रुपये कीमत के जेवर और कीमती कपड़े थे। उधर, इस संबंध में ब्रह्मनगर चौकी इंचार्ज निशा शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, खोजबीन की गई लेकिन ऑटो चालक नहीं मिला।
उधर, जालौन चौराहे से लेकर खानपुर चौराहे के बीच टप्पेबाजी व अन्य वारदातें ज्यादा हो रही हैं। जालौन चौराहे से खानपुर चौराहे के बीच एसपी का कैंप कार्यालय भी है। इसके बाद भी यहां वारदात होने से पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठने लगा है। लगभग एक पखवाड़े पहले इन्हीं दोनों चौराहों के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष की राइस मील से सटी गुरुदयाल प्रसाद संतोष कुमार एंड संस की दुकान से चोरों ने 40 हजार रुपये नगदी समेत साढ़े सात लाख रुपये के पेट्स के डिब्बे पार कर दिए थे। उससे पहले डीसीएम का बैटरा चोरी की घटना हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें