फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलात्कार की फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। बालिग बेटी के गांव के ही युवक से प्रेम विवाह कर लेने के बाद तरह-तरह के आरोप लगाकर दामाद व बेटी एवं उसके परिजनों को परेशान करना युवती की मां को भारी पड़ गया। शुक्रवार को आत्मदाह किए जाने की आशंका के चलते पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

दिबियापुर थाने की पुलिस के अनुसार क्षेत्र के एक गांव की युवती ने गांव के ही युवक के साथ प्रेम विवाह कर लिया था। प्रेमी युगल दिल्ली में रहता है। युवती के परिजनों को परेशानी थी कि गैर जाति के युवक के साथ युवती ने विवाह कर लिया। इस पर पुत्री को भगा ले जाने की शिकायत पुलिस में की थी। उच्चाधिकारियों ने दोनों पक्षों को बुलाकर मामले की जांच की थी।
इस मामले में युवती अपनी तीन महीने की बेटी के साथ उपस्थित हुई और कहा था कि वह अपने पति के साथ खुश है। इसके बाद युवती की मां ने दामाद एवं परिजनों को फंसाने के लिए न्यायालय में छोटी पुत्री से छेड़छाड़ का आरोप लगाकर शिकायतीपत्र दिया था। इसे सुनवाई के बाद न्यायालय ने खारिज कर दिया। इसके बाद पुत्री के ससुरालियों को सबक सिखाने के लिए दामाद एवं अन्य लोगों पर खुद से बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में भी साक्ष्य न मिलने के कारण न्यायालय में अंतिम रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई थी। महिला ने 20 सितंबर को डीएम कार्यालय पर आत्मदाह की चेतावनी देते हुए अधिकारियों को पत्र भेजा था।
विज्ञापन

शुक्रवार को महिला डीएम कार्यालय पर आत्मदाह की फिराक में थी। तभी महिला पुलिस ने घर पर ही महिला को पकड़ लिया। एसपी सुनीति का कहना है कि पूरे मामले की जांच की गई है, जांच के बाद ही युवती के घर वाले ही दोषी पाए गए हैं, इसलिए उन पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें