बेला(औरैया)। थाना क्षेत्र के बेला-बिधूना रोड पर मुड़याई मोड़ के पास छैरी पुलिया से पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। मौके से उसके दो साथी भाग निकले।
तिर्वा थाना क्षेत्र के जवाहर नगर निवासी राहुल मंगलवार को किसी काम से बिधूना गया था। देर शाम बिधूना से वापस आते हुए मुड़याई मोड़ के पास जब वह लघुशंका करने लगा। इसी दौरान बदमाश ने उसकी बाइक पार कर दी। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक पप्पू सिंह ने टीम बनाकर बाइक चोर की तलाश शुरू की। जहां देर रात छैरी पुलिया के पास से पुलिस ने एक युवक को बाइक समेत पकड़ लिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम शरद उर्फ सीटू निवासी पुर्वा भदौरिया बताया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का तमंचा व कारतूस व चोरी की बाइक बरामद की गई। युवक ने पूछताछ में फरार हुए साथियों के नाम सोनू उर्फ बिहारी निवासी गांव डांडी थाना अछल्दा व बंटू यादव निवासी पुर्वा भदौरिया बताया है। थाना प्रभारी निरीक्षक पप्पू सिंह ने बताया कि फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस सक्रिय है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।