फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से बाइक सवार भतीजे की मौत, चाचा गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ककोर (औरैया)। दिबियापुर थाना क्षेत्र के ककोर गांव के पास बाइक सवार चाचा-भतीजे को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में भतीजे की मौत हो गई जबकि चाचा घायल हो गया। घटना की जानकारी पर आक्रोशित ग्रामीणों ने दिबियापुर-औरैया मार्ग पर डेढ़ घंटे तक जाम लगाए रखा। एसडीएम व सीओ ने बमुश्किल लोगों को समझाया।
विज्ञापन

गांव कन्हई का पुर्वा निवासी सोनू (27) पुत्र संजेश कुमार अपने चाचा सुभाष कुमार के साथ बाइक से शुक्रवार शाम लगभग चार बजे औरैया जा रहा था। ककोर गांव स्थित श्रीकृष्ण सरोज महाविद्यालय के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर पीछे बैठा सोनू उछलकर दूर जा गिरा। सिर व शरीर में गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गनीमत रही की सुभाष हेलमेट लगाए था, जिससे उसकी जान बच गई। उसे घायलावस्था में चिचौली जिला अस्पताल भेजा गया। टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। चालक डंपर छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों ने घायल युवक से जानकारी कर परिजनों को सूचना दी। हादसे से गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ दिबियापुर-औरैया मार्ग पर जाम लगा दिया। घटना की सूचना पर दिबियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन लोग मुआवजे और चालक को पकड़ने की मांग पर अड़े रहे। एसडीएम सदर रमेश यादव व सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव के कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद लोग शांत हुए। डेढ़ घंटे बाद जाम खुल सका। सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यादव ने बताया कि सोनू दिल्ली में सिलाई करता था। मृतक के पिता संजेश कुमार ने दिबियापुर थाना पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें