फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार शिक्षिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय सुरान में तैनात सहायक अध्यापिका की स्कूटी में पीछे से ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई। शिक्षिका के साथ जा रही छह वर्षीय मासूम बच्ची बाल-बाल बच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार है। परिजनों ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मोहल्ला मदार दरवाजा निवासी अंजू (32) पत्नी अमित सावरन बुधवार सुबह पौने नौ बजे अपनी छह वर्षीय पुत्री पाकी के साथ स्कूटी से सुरान गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय जा रही थीं। जैसे ही वह रास्ते में एक गेस्ट हाउस के पास पहुंचीं, तभी पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से शिक्षिका सड़क पर गिर पड़ीं और ट्रैक्टर का पहिया ऊपर चढ़ गया।
इससे शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं टक्कर से स्कूटी पर बैठी मासूम बच्ची उछलकर दूर जा गिरी। जिससे वह बाल-बाल बच गई। घटना की जानकारी होते ही शिक्षकों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शिक्षिका के दो पुत्रियां हैं। पति जनरल स्टोर की दुकान किए हैं। स्कूटी के पास ही हेलमेट पड़ा मिला। थाना प्रभारी संतोष अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शिक्षामित्र से समायोजित हुईं थीं अंजू
घटनास्थल पर मौजूद हर कोई हादसा देख सहमा दिखा। शिक्षिका की मौत पर पहुंचे साथी शिक्षकों ने बताया कि अंजू पहले स्कूल में शिक्षामित्र थी। उसे छह माह पहले ही सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित किया गया था।
मां को उठाती रही पाकी
घटना के बाद मां को जमीन पर पड़ा देख मासूम पाकी उन्हें उठाने की कोशिश करती रही, लेकिन उसे नहीं पता था कि अब उसकी मां का आंचल हमेशा के लिए उससे छिन गया है। बच्ची को देखकर हर कोई उसे दुलार कर फफक पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें