अजीतमल कोतवाली की अटसू चौकी अंतर्गत बेरी कपड़िया में चोरों ने बुधवार रात्रि मकान में सेंध लगाकर हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। गृहस्वामी
ने जब घर का सामान बिखरा देखा तो सन्न रह गए।
ग्राम बेरी कपड़िया निवासी प्रमोद कुमार राजपूत खेती करते हैं। रोज की भांति बुधवार रात वह परिवार समेत छत पर सो रहे थे। रात को चोरों ने मकान के पीछे खाली पड़े
प्लाट से सेंध लगा दी। चोरों ने सेंध लगाने के बाद घर के अंदर प्रवेश कर गए। चोरों ने घर में रखे 32 हजार रुपये व जेवरात पार दिए। सुबह प्रमोद
कुमार नीचे आया और सामान गायब देखा तो वह सन्न रह गया।
रमोद कुमार ने बताया कि उसने दो दिन पूर्व अपने निजी कार्य से बैंक से 32 हजार रुपये निकाले थे और उसकी पुत्री के जेवरात भी घर में रखे हुए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाए
जाने की मांग की है। गश्त न बढ़ाए जाने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है।