फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट : माइटी लायंस ने जीता मुकाबला

Tue, 14 Jan 2025 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
मैच खेलते खिलाड़ी। - फोटो : मैच खेलते खिलाड़ी।
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। सिटी हॉक्स क्रिकेट लीग सीजन-2 के तहत मंडी समिति में मैच खेला जा रहा है। तीसरे दिन मंगलवार को पहला मुकाबला फफूंद माइटी लायंस व बाबूजी क्रिकेट क्लब (बीसीसी) असेनी के बीच खेला गया। माइटी लायंस ने मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन

मैच में असेनी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्र आरक्षण करने का फैसला किया। फफूंद माइटी लायंस ने निर्धारित 15 ओवर में 214 रन का स्कोर खड़ा किया। इसमें भानु पाल ने 19 बॉल पर 56 रन बनाए और उत्तम पाल ने 18 बॉल पर 57 रन बनाए।
बीसीसी की पूरी टीम 13 ओवर में 196 पर ऑलआउट हो गई। फफूंद माइटी लायंस ने मैच को 108 रन से जीत लिया। मैच के मैन ऑफ द मैच भानु पाल रहे।
वहीं तीसरे दिन मैच का शुभारंभ दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री रामबाबू यादव ने किया। दूसरा मैच आरएस जेड क्रिकेट क्लब और रितिका सुपरजाइंट्स के बीच खेला गया। आरएसजेड ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण करने का फैसला किया। सुपरजाइंट्स ने निर्धारित 15 ओवर में 188 रन बनाए।
विज्ञापन

जिसमें विकास तिवारी ने 18 गेंद में 50 रन और मामू यादव ने 14 बॉल पर 33 रन बनाए। इसके जवाब में आरएस जेड की टीम 110 रन पर ऑलआउट हो गई। जिसमें राहुल राजपूत ने सर्वाधिक 26 रन बनाए और प्रांशु दुबे ने चार विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच गोलू पांडे रहे। दूसरे मैच का शुभारंभ जानकी भारत गैस असेनी के मालिक कृष्णा मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें