फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: शेरगढ़ घाट पर महिला के शव का अंतिम संस्कार, पहली पत्नी ने संभाली बिन मां की बेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। शहर के मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा निवासी पूजा बाथम का शव रविवार सुबह कानपुर देहात के अमराहट में मिला। परिजनों ने दो लोगों पर हत्या की आशंका जताई। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार शाम पूजा का शव औरैया पहुंचा। जहां से शेरगढ़ घाट पर ले जाकर परिजनों ने अंतिम संस्कार किया।
मृतका पूजा बाथम की मां शांति देवी की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि चार साल पहले उसकी बेटी मोहल्ला निवासी राहुल बाल्मीकि के साथ चली गई थी। राहुल पहले से शादीशुदा था। इसके बावजूद पूजा ने राहुल के साथ प्रेम विवाह कर लिया। पिछले चार-पांच दिन से पूजा फोन करके खुद की जान खतरे में होने की बात कह रही थी। इसी दौरान कानपुर देहात में उसका शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पूजा को मौत के घाट उतार दिया। वहीं सोमवार को पूजा का शव औरैया पहुंचते ही चीख पुकार मच गई। इसका शेरगढ़ घाट पर अंतिम संस्कार कराया गया। वहीं दूसरी ओर राहुल की पहली पत्नी सविता ने पूजा की बेटियों को स्वीकारा। दो साल की परी व पांच माह की काव्या को राहुल की पहली पत्नी सविता ने देखरेख में ले लिया है। दोनों बेटियों को यह पता भी नहीं कि उसकी मां का देहांत हो चुका है। मां के अभाव में दोनों बेटियां रोती बिलखती नजर आईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें