दिबियापुर (औरैया)। औरैया दिबियापुर मार्ग पर शनिवार दोपहर क्रेन की चपेट में आकर साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने क्रेन को कब्जे में लिया है। युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
शनिवार दोपहर गेल कंप्रेशर स्टेशन के पास औरैया दिबियापुर मार्ग पर एक क्रेन ने साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। इससे साइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक मौके पर क्रेन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए। मृतक की जेब में पड़ी पर्ची पर लिखे मोबाइल नंबर पर भी संपर्क नहीं हो सका।
इस पर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। थाना पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष है। वह मजदूर लग रहा है। ग्रे कलर की शर्ट, धारीदार पैंट पहने था।