फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित के लिए खतरनाक हैं पटाखे

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। त्योहारों की खुशियां बरकरार रखने के लिए जरूरी है कि हर कदम पर कोरोना के प्रति पूरी सावधानी बरतें, ताकि उत्सव के साथ जीवन की रंगोली में कोरोना का रंग न भरने पाए। बाजार में भीड़ से बचें। दीपावली में घर-परिवार को पटाखों से दूर रखें। पटाखों की जगह रोशनी करें। कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के फेफड़े भी संक्रमित हो रहे हैं। दीपावली में पटाखों का धुआं भी फेफड़ों पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है। ऐसे में पटाखों से दूर रहना ही बेहतर है।
विज्ञापन

करवाचौथ, धनतेरस और दीपावली के साथ ही छठ पूजा की खरीदारी के लिए बाजार में भीड़ हो रही है। बाजार में खरीदारी के वक्त मास्क जरूर लगाएं, एक दूसरे से उचित दूरी बनाकर रखें। सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहें। सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव का कहना है कि सैनिटाइजर लगे हाथों से पटाखों को न छुएं। पटाखों का धुआं फेफड़ों को भी सीधे तौर पर प्रभावित कर सकता है। कोरोना वायरस भी फेफड़ों पर ही आक्रमण करता है, इसलिए फेफड़ों को सही-सलामत रखने के लिए जरूरी है कि इस बार पटाखों से दूर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें