फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल के खिलाफ भाकपाइयों का जाम

Fri, 15 May 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यकर्ताओं ने भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। आक्रोशित किसानों ने पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर से जुलूस निकालकर तहसील चौराहे पर जाम लगाया।
विज्ञापन



इससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस ने काफी प्रयास के बाद जाम खुलवाया। बाद में भाकपाइयों ने डीएम के माध्यम से राज्यपाल को मांगपत्र भेजा।



भाकपा के जिलामंत्री जवाहरलाल कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ता पुरानी कलक्ट्रेट परिसर पर एकत्रित हुए। तत्पश्चात जुलूस के रूप में दिबियापुर रोड पर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भाकपाई मोदी नहीं, मदारी है- पूंजीपतियों की कठपुतली है। भाजपा मुर्दाबाद आदि नारे लगा कर रहे थे।
विज्ञापन



तहसील चौराहा पर सभी कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए। इससे सड़क के दोनाें तरफ जाम लग गया। जाम लगने से आने-जाने वाले वाहन फंस गए।


 
जाम की सूचना पर एसआई रतन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सड़क पर बैठे भाकपाइयाें को हटाने का प्रयास किया, लेकिन उनके न हटने से स्थिति और बिगड़ गई। पुलिस के काफी समझाने के बाद उन्होंने जाम खोला। तब कहीं जाकर वाहनों का संचालन शुरू हो सका।


भाकपा नेताओं ने डीएम के माध्यम से राज्यपाल को मांग पत्र भेजा। प्रदर्शन करने वालों में अतर सिंह कुशवाहा, बाबूराम निराला, श्रीपतिराव, रामेश्वर दयाल सहित तमाम महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें