अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को हुई मुठभेड़ में भागे गोकशी के आरोपी को पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे इटावा जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने रविवार को गोकशी के आरोपी गांव टडवा बिकू निवासी से शिवम को गांव के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद किया है। इससे पहले शनिवार को कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में उसके साथी गांव रतनीपुर निवासी मनोज दोहरे को गिरफ्तार कर लिया था। मुठभेड़ में उसके पैर में गोली से वह घायल हो गया था, साथी शिवम मौका पाकर भाग गया था। मनोज के पास से एक तमंचा, कारतूस, मोबाइल फोन और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की थी । पकड़े गए शिवम को कोतवाली पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। (संवाद)