फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपोषण और पॉलिथीन खाने की वजह से हुई गोवंश की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायल (औरैया)। सहार ब्लॉक के सौथरा गांव में स्थित अस्थायी गोशाला में सोमवार को दो गोवंशों की मौत के मामले में मंगलवार को अधिकारियों की मौजूदगी में शवों को गड्ढे से निकलवा कर पोस्टमार्टम कराया गया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. कृष्ण गोपाल, व पशु चिकित्सा अधिकारी सहार डॉ. हिरदेश कुमार ने दोनो गोवंशों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया कि गाय के पेट में पॉलिथीन व कांच के टुकड़े मिले हैं, साथ ही वह कुपोषित भी थी, इसके अलावा दूसरे गोवंश बछड़े की एंजरी की वजह से मौत की वजह सामने आई है। इधर एसडीएम बिधूना रमापति की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी कार्यालय से सहार ब्लॉक के बीडीओ सौरभ श्रीवास्तव को नोटिस, और ग्राम प्रधान मालती देवी व पंचायत सचिव अमित कुमार के खिलाफ कार्रवाई को डीपीआरओ को लिखा गया है।
विज्ञापन

सहार ब्लॉक के ग्राम सौथरा में प्रशासन की ओर से अस्थायी गोशाला बनाई गई है, जिसमें 125 गोवंश मौजूद है। इनमें सोमवार को दो गोवंश की मौत हो गई थी। जिसके बाद ग्राम प्रधान मालती देवी के पति पंकज कठेरिया ने आनन-फानन में शवों को जेसीबी से गड्ढे खुदवाकर दफना दिया था। इस मामले में दूसरे दिन मंगलवार की सुबह गोशाला पहुंचकर खंड विकास अधिकारी सहार सौरभ श्रीवास्तव, पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. हिरदेश कुमार ने गड्ढे में दबे गोवंशों के शवों को निकालकर पोस्टमार्टम कराया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. हिरदेश कुमार के मुताबिक गोवंश (गाय) के पेट से पॉलिथीन व कांच के कुछ टुकड़े मिले, जिससे माना यह जा रहा है कि गोवंश ने कुपोषण के कारण पॉलिथीन का सेवन कर लिया जिससे उसकी मौत हुई है, जबकि दूसरे गोवंश बछड़े के एंजरी बताई गई है। डॉक्टर ने मौत की वजह कुपोषण भी मानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें