औरैया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आठ नवंबर को माइक्रो लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। माइक्रो लोक अदालत को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को न्यायिक अधिकारियों ने बैठक कर रूपरेखा बनाई।
जिला जज डॉ. दीपक स्वरूप सक्सेना के निर्देशन में प्राधिकरण आठ नवंबर रविवार को माइक्रो लोक अदालत आयोजित कर रहा है, जिसमें परिवार न्यायालय व मोटर दुर्घटना क्लेम के वादों को निपटाया जाएगा। शुक्रवार को परिवार न्यायालय से संबंधित वादों को इस लोक अदालत में निपटाने के लिए बैठक हुई।
प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय रनंजय कुमार सिंह, नोडल अधिकारी रामनते, प्राधिकरण के प्रभारी सचिव सौम्या गिरि व अधिवक्ताओं ने भाग लेकर इस लोक अदालत में अधिक से अधिक फेमिली कोर्ट से संबंधित वादों को सुलह-समझौते से निपटाने की रणनीति तय की। गौरतलब है कि पहले यह लोक अदालत एक नवंबर को लगने वाली थी। जिसे परवर्तित कर आठ नवंबर को कर दी गई है।